कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान शुक्रवार को सुबह कोच्चि पहुंच गया है. विमान में राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ लगातार कॉर्डिनेट किया.
विमान के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर एर्नाकुलम रेंज के DIG पुट्टा विमलादित्य ने कहा, “हमने शवों को प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं. हमने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के साथ भी बातचीत की है. जैसे ही शव मिल जाएंगे, तो उन्हें उचित तरीके से उनके संबंधित स्थानों पर ले जाया जाएगा. 23 शव केरल के हैं, 7 तमिलनाडु के हैं और 1 कर्नाटक का है.

बता दें कि दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में बुधवार (13 जून 2024) को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 49 विदेशी मजदूरों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए थे. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, कुवैत के प्रथम उप प्रधान मंत्री और रक्षामंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने बताया था कि अधिकारियों ने 48 शवों की पहचान की है, जिनमें से 45 भारतीय और तीन नागरिक फिलिपींस के हैं. उन्होंने कहा कि एक शेष शव की पहचान करने के प्रयास अभी भी जारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश भारतीय पीड़ित केरल से हैं. केरल के 19 लोगों की जान इस हादसे में गई है.
इमारत में आग से 49 मजदूरों की हुई थी मौत
मृतकों के नाम | राज्य |
वीराचामी मरियप्पन | तमिलनाडु |
चिन्नाधुरई कृष्णमूर्ति | तमिलनाडु |
राजू इबामेसन | तमिलनाडु |
थॉमस चिरायिल ओमेन | केरल |
अनिल गिरी | हरियाणा |
विजय कुमार प्रसन्ना | कर्नाटक |
सिवाशंकर गोविंदन | तमिलनाडु |
करुप्पनन रामू | तमिलनाडु |
अनीश कुमार उन्नान कैंडी | केरल |
शमीर उमरुद्दीन | केरल |
मैथ्यू थॉमस | केरल |
सत्यनारायण मोल्लेति | आंध्र प्रदेश |
शियो शंकर सिंह | बिहार |
अरुण बाबू | केरल |
केलू पोनमलेरी | केरल |
साजू वरुघसे | केरल |
महम्मद जहूर | ओडिशा |
भुनफ रिचर्ड रॉय आनंद मनोहरन | तमिलनाडु |
रेंगिथ कुंडादुक्कम | केरल |
आकाश शशिधरन नायर | केरल |
प्रवीण माधव सिंह | झारखंड |
शिबू वर्गीस | केरल |
डेनी बेबी करुणाकरण | महाराष्ट्र |
नूह कुप्पन्ते पुरक्कल | केरल |
संतोष कुमार गौडा | ओडिशा |
बहुलेयन मरक्कदथ परम्बिल | केरल |
स्टेफिन अब्राहम साबू | केरल |
साजन जॉर्ज | केरल |
द्वारिकेश पटनायक | पश्चिम बंगाल |
मुरलीधरन नायर पुलिनिल कुन्ना वासुदेवन | केरल |
लुकोसे वडाकोट्टू ओओनुननी | केरल |
मोहम्मद शरीफ याहूप शरीफ | तमिलनाडु |
श्रीहरि प्रदीप | केरल |
श्रीजेश थंकप्पन नायर | केरल |
बिनोय थॉमस | केरल |
अंगद गुप्ता | उत्तर प्रदेश |
एमडी अली हुसैन | झारखंड |
जयराम गुप्ता | उत्तर प्रदेश |
नितिन कुथुर | केरल |
लोकनाधाम तमाडा | आंध्र प्रदेश |
सुमेश सुन्दरन पिल्लई | केरल |
विश्वास कृष्णन | केरल |
ईश्वरुदु मीसाला | आंध्र प्रदेश |
हिम्मत राय | पंजाब |
सिबिन थेवरोट्टू अब्राहम | केरल |
बता दें कि दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में 12 जून को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 49 विदेशी मजदूरों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए थे। कुवैत के प्रथम उप प्रधान मंत्री और रक्षामंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने बताया था कि अधिकारियों ने 48 शवों की पहचान की है, जिनमें से 45 भारतीय और तीन नागरिक फिलिपींस के हैं। उन्होंने कहा था कि एक शेष शव की पहचान करने के प्रयास अभी भी जारी हैं। अधिकारियों ने बताया था कि हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश भारतीय पीड़ित केरल से हैं। केरल के 23 लोगों की जान इस हादसे में गई है।