कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष करवीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पी. एन पाटिल का आज निधन हो गया है. पाटिल का आज तड़के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होंने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. विधायक पीएन पाटिल जीवन भर गांधी परिवार के विश्वासपात्र के रूप में जाने जाते रहे. रविवार सुबह बाथरूम में पैर फिसलने के बाद पाटिल का पिछले चार दिनों से इलाज चल रहा था. बाथरूम में पैर फिसलने से उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी.

इस बीच जिला कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक विधायक पी. एन पाटिल के पार्थिव शरीर को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव सदौली खालसा ले जाया जाएगा. अंतिम संस्कार सदोली खालसा में ही किया जाएगा.
पी. एन पाटिल रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पर बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उनका एमआरआई स्कैन कराया गया. इसके बाद मस्तिष्क में रक्तस्राव देखा गया. उन्हें तुरंत भर्ती कराया गया और उनकी तत्काल सर्जरी की गई. हालांकि, उनके मस्तिष्क की सूजन बनी रही. इसलिए उनकी हालत स्थिर होते हुए भी गंभीर थी. कार्यकर्ता उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे थे. लेकिन आज उनके निधन की खबर आ गई. उनका इलाज मुंबई के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. सुहास बाराले के मार्गदर्शन में चल रहा था.
विधायक सतेज पाटिल ने फेसबुक पोस्ट कर वरिष्ठ नेता के निधन की जानकारी दी। रविवार को बाथरूम में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उनके मस्तिष्क में भी रक्तस्राव हुआ था। वह पिछले चार दिनों से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे थे। लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और आज तड़के निधन हो गया।