Weather: चिलचिलाती धूप के बीच इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

भीषण गर्मी ने अपना प्रचंड रूप द‍िखाना शुरू कर द‍िया है. देश के कई ह‍िस्‍सों में पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है. गर्मी का कई जगह आलम ये है कि एसी-कूलर भी फेल नजर आ रहे हैं. लेकिन अगर आप अभी से ही ‘हाय गर्मी, उफ गर्मी’ कर रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. आपको बता दें कि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है. यानी अब गर्मी का और भी प्रचंड रूप देखने को म‍िलने वाला है.

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई है। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण गर्मी की स्थिति थी। एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति आने की भी चेतावनी दी है। 23 मई को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भी कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

रिकॉर्ड तोड़ गमी

अहमदाबाद शहर में पिछले गत 2016 के बाद इन दिनों सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। रविवार को शहर का तापमान 44.9 डिग्री रहा जो मई महीने में आठ वर्ष में सबसे अधिक है। इससे पूर्व 20 मई 2016 को 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शहर का रात का तापमान भी 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात को भी तपाने वाली गर्मी महसूस हुई।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि मौजूदा स्थिति अगले एक हफ्ते तक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर मई सबसे गर्म महीना माना जाता है। अगर उत्तर भारत में बारिश नहीं होती है तो तापमान आमतौर पर 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अगले पांच दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Comment